May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2024। एंटी करेप्शन ब्यूरो ने एक दलाल पत्रकार को रंगे हाथों 50 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी जालोर इकाई द्वारा की गई कार्रवाई में मुकेश कुमार सुन्देशा को परिवादी से 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को परिवादी द्वारा एक शिकायत दी गई व उसकी कार्रवाई में आरोपी को अरेस्ट किया गया है। उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने मय टीम ये ट्रेप कार्रवाई की है। एसीबी अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया व अनुसंधान किया जा रहा है। महानिदेशक डॉ रविप्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील करते हुए एसीबी की टोल फ्री हैल्पलाईन नं 1064 एंव व्हाट्सएप हैल्पलाईन नं 9413502834 पर 24*7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना योगदान करने की बात कही है। मेहरड़ा ने कहा कि प्रदेश वासियों के वैध कार्य को करवाने में एसीबी पूरी मदद करेगी। बता देवें इस समय जिले में ही नहीं प्रदेश भर में फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आ रही है जो सरकारी कार्यों में दलाली के साथ-साथ नेगेटिव खबरें छापने या नहीं छापने के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल कर रहें है। ऐसे पत्रकार बिना किसी पंजीयन के मात्र अपनी वेबसाइट बनाकर स्वयंभू पत्रकार बन रहें है। प्रदेशवासी जागरूक हो ऐसे लोगों से सचेत रहकर, बिना किसी झांसे में आए एसीबी के टोल फ्री नबंर पर सूचना दे सकते हैं।