May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2024। मोटरसाइकिल चोरों ने पुलिस ही नहीं आम नागरिकों की नाक में भी दम कर रखा है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने 2023 में गोपाल गौशाला के पास हुई बाइक चोरी की वारदात में जांच करते हुए एक चोर को पकड़ने में सफलता पाई है। बलवीरसिंह ने बताया कि धीरदेसर चोटियान निवासी 24 वर्षीय हीरालाल पुत्र ऊमाराम नायक को मंगलवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार सुबह कोर्ट में पेश कर पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस को इससे और भी कई चोरी की वारदात खुलने व मोटरसाइकिलों के बरामद होने की उम्मीद है।