






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सुबह से गर्मी व उमस का वातावरण बना हुआ था। रात से ही हल्के बादल छाए थे। दोपहर को तेज हवा के साथ काले बादल छाए और आसमान से राहत के रूप बरसात शुरू हो गई। किसानों ने राहत की सांस ली कि बरसात कम हो या ज्यादा लाभ ही देगी। श्रीडूंगरगढ़ रोही के किसान ख्यालीराम महावर ने बताया कि 4-5 अंगुल बरसात हुई है और इससे मूंगफली बिजाई कर चुके किसानों को लाभ होगा। वहीं गांव पुंदलसर, जैसलसर, हेमासर,जाखासर, ऊपनी, रीड़ी, बाना, अमृतवासी, लिखमीसर, राजेडू, कोटासर, समंदसर, सोनियासर गोदाराण, बिग्गाबास रामसरा में भी अच्छी बरसात हुई है। बता देंवे प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। ये उदयपुर, डूंगरगपुर, बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा झालावाड़, बारां के रास्त आया है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जून तक पूर्वी राजस्थान में भारी बरसात की चेतावनी दी। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग में पारा 43 डिग्री से 45 डिग्री रहने की बात कही। हालांकि उमस और गर्मी खूब है परंतु तेज हवा के साथ बादलों ने भी बरसात कर दी है।




















