May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सुबह से गर्मी व उमस का वातावरण बना हुआ था। रात से ही हल्के बादल छाए थे। दोपहर को तेज हवा के साथ काले बादल छाए और आसमान से राहत के रूप बरसात शुरू हो गई। किसानों ने राहत की सांस ली कि बरसात कम हो या ज्यादा लाभ ही देगी। श्रीडूंगरगढ़ रोही के किसान ख्यालीराम महावर ने बताया कि 4-5 अंगुल बरसात हुई है और इससे मूंगफली बिजाई कर चुके किसानों को लाभ होगा। वहीं गांव पुंदलसर, जैसलसर, हेमासर,जाखासर, ऊपनी, रीड़ी, बाना, अमृतवासी, लिखमीसर, राजेडू, कोटासर, समंदसर, सोनियासर गोदाराण, बिग्गाबास रामसरा में भी अच्छी बरसात हुई है। बता देंवे प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। ये उदयपुर, डूंगरगपुर, बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा झालावाड़, बारां के रास्त आया है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जून तक पूर्वी राजस्थान में भारी बरसात की चेतावनी दी। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग में पारा 43 डिग्री से 45 डिग्री रहने की बात कही। हालांकि उमस और गर्मी खूब है परंतु तेज हवा के साथ बादलों ने भी बरसात कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में हुई जोरदार बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में हुई जोरदार बरसात, भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमीसर में जमकर बरसे बादल, गांव की गुवाड़ में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ हाइवे की ओर तेज हवा के साथ आई बरसात की फुहारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रोही में बरसे बादल, किसान हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में करीब 10 अंगुल बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुदंलसर गांव में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमृतवासी में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजेडू में बच्चों ने जमकर उठाया बरसात का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में भी बरसे बादल, 15 अंगुल बरसात की सूचना मिली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार की गलियों में भरा पानी।