May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। प्रदेश भर में राशन विक्रेता अपनी मांगो को लेकर लगातार संघर्ष कर रहें है। राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ के बैनर तले शाखा श्रीडूंगरगढ़ के डीलरों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा को ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावनियां ने बताया कि सरकार राशन विक्रेताओं के साथ न्याय करें और उनका मेहनताना उन्हें देवें। राशन विक्रेता को प्रतिमाह 30 हजार, सहायक को 8 हजार व दुकान का मासिक किराया 5 रूपए देने की मांग रखी गई है। वहीं संघ ने गत सरकार द्वारा वितरत करवाए गए फूड पैकिट्स का अक्टूबर से नवबंर तक का बकाया कमीशन दिलवाने, पॉस मशीन के नाम पर की जा रही कटौती रोकने, ईकेवाईसी करवाने पर भुगतान करने, पुरानी पोस मशीन की आधी कीमत देने, राशन की होम डिलेवरी में आ रही समस्याओं का समाधान करने, अशक्त राशन विक्रेताओं के जीवनकाल में ही उनके किसी रिश्तेदार को नियुक्ति दिए जाने की मांग की है। इस दौरान संघ के बृजमोहन शर्मा, तरुण प्रजापत, जयप्रकाश स्वामी, संदीप सारस्वत, सहीराम शामिल रहें।