May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। बुधवार को राजेडू की गौशाला में पौधारोपण कर गांव में पर्यावरण को संरक्षण देने की पहल की गई। वर्षा ऋतु के आरम्भ होते ही बुधवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ राजेडू गांव की गोविंद गौशाला में गौशाला पदाधिकारियों, शिक्षकों और गौभक्तों द्वारा पीपल, नीम व बरगद आदि का सघन पौधारोपण किया गया। गौशाला अध्यक्ष पेमाराम गरुवा ने बताया कि बुधवार को रतनाराम खिलेरी और देवाराम बिस्सू की प्रेरणा से गौशाला प्रबंधक डूंगरराम गरुवा और प्रिंसिपल रवींद्र उपाध्याय के आतिथ्य में गोविन्द गोशाला में ग्रामीणों और गौभक्तों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर धन्नाराम तरड, जगदीश गरुवा, राजकुमार साहू, मनीष मेघवाल बीदासरिया, पूर्णचंद सारण, अर्जुनराम प्रजापत आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला प्रांगण में किया पौधारोपण।