May 21, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2020। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारी लगातार पनप रहे है एवं इन पर पुलिस कार्यवाही भी लगातार हो रही है। इसी क्रम में एएसआई ईश्वरसिंह ने बुधवार रात्री को सुजानगढ़ रोड़ पर बाना निवासी एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी एवं इसी दौरान शराब बेचने की सुचना मिली तो सुजानगढ़ रोड पर पहुंची। यहां पर बीएसएनएल कार्यालय के सामने बाना निवासी 21 वर्षीय धनराज बाना को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।