






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। हाइवे पर कमला नेहरू नगर के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई। बाइक सवार दो जने चोटिल हो गए जिन्हें डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के खिदमतगारों ने मौके पर पहुंच कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। दोनों चोटिल कालूबास निवासी विष्णु प्रजापत व देवीलाल जाट का प्राथमिक उपचार मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जा रहा है।





