May 22, 2026
0000

धनेरू सरपंच ने किया पौधारोपण ग्रामीणों से की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानसून की बरसात के बाद पूरे अंचल में पौधोरोपण के कार्यक्रम आयोजित हो रहें है। ग्राम पंचायत धनेरू में नरेगा के तहत गांव के जाट श्मशान भूमि में 250 पौधे लगाए गए है। सरपंच मोहनलाल स्वामी ने पौधारोपण करते हुए ग्रामीणों से अपने घर व खेत में फलदार व छायादार वृक्षों के पौधे लगाने की अपील की। स्वामी ने बताया कि इस दौरान पीपल, नीम, खेजड़ी, अशोक व शीशम के पौधे लगाए गए है। पौधारोपण कार्यक्रम में ओमप्रकाश, हड़मानाराम, कोजाराम, सरदाराराम, प्रेमाराम, अमरी देवी, कालूराम, पूसाराम,  बृजलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें व सभी इन पौधों का पालन करने की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

प्रतिभावान अमरीन को मिली स्कूटी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिभावान छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा काली बाई भील योजना में स्कूटी देकर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। भारती निकेतन कॉलेज की बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा अमरीन पुत्री मोहम्मद अली छींपा को मंगलवार को स्कूटी मिली है। कॉलेज शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी मेरिट के आधार पर 2022-23 के परिणामों के आधार पर अमरीन ने स्कूटी हासिल की है। कॉलेज प्रशासन ने अमरीन को बधाई दी है।

फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, करें बैंक में संपर्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाब नेशनल बैंक की बिग्गा शाखा से किसानों के लिए जरूरी सूचना आई है। शाखा प्रबंधक ने टाइम्स को बताया कि इस शाखा से जिन किसानों ने क्रेडिट कार्ड ले रखा है वे सभी किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2024 के अंतर्गत फसल बीमा करवा सकते है। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है। जिन किसानों ने पीएनएफबीवाई खरीफ 2024 करवाना हो वे ऑनलाईन जमाबंदी व आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ केसीसी खाता संख्या, मोबाईल नबंर व फसल का ब्यौरा लिखकर बैंक में निर्धारित समय से पूर्व जमा करवा दें ताकि सही फसल का सही बीमा किया जा सकें। अधिक जानकारी के लिए शाखा प्रबंधक से संपर्क किया जा सकता है।