May 22, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। अंचल में उत्तरी, पूर्वी दिशा के गांवो में गुरूवार शाम को तेज अंधड़ के साथ हल्की बरसात हुई। गांव लोढेरा में घनघोर अंधड़ आया जिससे अनेक पेड़ गिर गए व अनेक पोल व तार क्षतिग्रस्त हुए है। अंधड़ के बाद गांव में तीन से चार अंगुल बरसात हुई है। किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि अंधड़ से गांव में खूब नुकसान हुआ है। वहीं गांव गुसाईसर बड़ा में भी हल्की बरसात हुई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अच्छी बरसात हुई है। वहीं गांव बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कितासर व लालासर में भी अच्छी बरसात हुई है। किसान ख्यालीराम महावर ने बताया कि आज की तीन चार अंगुल बरसात उगाई कर रही फसलों के लिए अमृत तुल्य साबित होगी। किसान श्रवण जाखड़ ने बताया कि बरसात से बारानी फसलों को अपार लाभ मिलेगा। बता देवें मौसम विभाग ने पांच दिन ट्रफ लाइन शिफ्ट होने से बारिश में कमी आने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि मानसून औसत से 16.52 प्रतिशत अधिक बरसात कर चुका है वहीं अब सुस्त होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में जोरदार बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में हुई बरसात। (फोटो- श्रवण जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लालासर में हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात में झूम उठे बच्चों ने की अठखेलियाँ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में हुई रिमझिम बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में हुई तेज अंधड़ के साथ तीन चार अंगुल बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में हुई जमकर बरसात।