






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। अंचल में उत्तरी, पूर्वी दिशा के गांवो में गुरूवार शाम को तेज अंधड़ के साथ हल्की बरसात हुई। गांव लोढेरा में घनघोर अंधड़ आया जिससे अनेक पेड़ गिर गए व अनेक पोल व तार क्षतिग्रस्त हुए है। अंधड़ के बाद गांव में तीन से चार अंगुल बरसात हुई है। किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि अंधड़ से गांव में खूब नुकसान हुआ है। वहीं गांव गुसाईसर बड़ा में भी हल्की बरसात हुई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अच्छी बरसात हुई है। वहीं गांव बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कितासर व लालासर में भी अच्छी बरसात हुई है। किसान ख्यालीराम महावर ने बताया कि आज की तीन चार अंगुल बरसात उगाई कर रही फसलों के लिए अमृत तुल्य साबित होगी। किसान श्रवण जाखड़ ने बताया कि बरसात से बारानी फसलों को अपार लाभ मिलेगा। बता देवें मौसम विभाग ने पांच दिन ट्रफ लाइन शिफ्ट होने से बारिश में कमी आने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि मानसून औसत से 16.52 प्रतिशत अधिक बरसात कर चुका है वहीं अब सुस्त होगा।












