






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2024। रविवार को पालिकाध्यक्ष को श्रद्धाजंलि देने का प्रदर्शन करने पर पूर्व पार्षद सहित अन्यों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को इस मामले में एक नया अपडेट आया है। आज कांग्रेसी नेता अनेक कार्यकर्ताओं के साथ उपखंड कार्यालय व थाने पहुंचे और राजनीतिक द्वेषता से ग्रसित होकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया। कांग्रेसी नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि शहर में दो तीन माह से कचरा, नाली व चैबंर सफाई नहीं हो रही है। जिससे नागरिक पहली ही बरसात के दौरान जलभराव व कीचड़ से परेशान हो गए। वहीं 14 जुलाई को वार्ड 24 की गलियों में पानी निकासी को लेकर वार्डवासियों ने रोष प्रकट किया। इस प्रदर्शन के बाद पालिकाध्यक्ष ने राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता मूलचंद स्वामी व अन्य 10-12 जनों के खिलाफ झूठा मुकदता दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि ये मुकदमा निराधार है और लोकतंत्र में ऐसे प्रदर्शन होते रहें है। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी व थानाधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच व आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, सेवादल के विमल भाटी, रमेश बासनिवाल, यूथ कांग्रेस के संतोष गोदारा, दीपक गौतम, मनोज पारख सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।






