






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2024। एनसीसी की सी सर्टिफिकेट की परीक्षा में क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का दबदबा कायम रहा है। महाविद्यालय के 15 कैडेट्स ने ये परीक्षा दी और जिसमें सी प्रमाणपत्र परीक्षा के परिणाम में 100% परिणाम रहा है। 7th राज बटालियन में शत प्रतिशत परिणाम देकर ये कैडेट्स खासे सराहे गए। महाविद्यालय के प्राचार्य तथा स्टाफ ने इस परिणाम की प्रशंसा करते हुए कैडेट्स की मेहनत के लिए उनका हौसला बढ़ाया। एएनओ नितिन सिंह ने बताया की श्रीडूंगरगढ़ में भारती निकेतन महाविद्यालय एकमात्र संस्थान है जिसके बी तथा सी सर्टिफिकेट की परीक्षा में 100% परिणाम रहा है। नितिन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में एनसीसी सत्र 2024-25 के प्रवेश/पंजीकरण प्रारंभ हो चुके है। उन्होंने बताया कि सभी कैडेट्स का कॉलेज प्रशासन ने अभिनदंन किया। सिंह ने बताया कि इन प्रतिभाशाली कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर तक एनसीसी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इस दौरान कॉलेज में प्रथम व द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें 1st yr, 2nd, 3rd yr के कला व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया भी गया।






