May 22, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2024। हाइवे पर लखासर टोल के पास एक एंबुलेंस व एक बोलेरो ओवर टेक के चक्कर में आमने सामने टकरा गई। एंबुलेंस एक मरीज को लेकर बीकानेर से जयपुर जा रही थी वहीं बोलेरो गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी। दोनों गाड़ियों में से चार सवार चोटिल हुए जिनका टोल की पैरा मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार किया। गनीमत रही कोई गंभीर घायल नहीं हुआ और सभी चोटिल निजी वाहन लेकर यहां से सीधे बीकानेर रवाना हो गए। पुलिस हैड कांस्टेबल भगवानाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल की क्रेन द्वारा श्रीडूंगरगढ़ थाने खड़ा किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एंबुलेंस सवार दो जने हुए चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोलेरो हुई क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पैरा मेडिकल टीम ने किया चोटिलों का प्राथमिक उपचार।