May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2024। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शनिवार सुबह सेसोमू कन्या महाविद्यालय में समाजसेवी तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। जाखड़ ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की बात कही। महाविद्यालय के सचिव सुभाष शास्त्री ने पौधो की नियमित सार संभाल की प्रेरणा देते हुए शुद्ध श्वास के लिए पौधों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। कार्यवाहक प्राचार्य मुरलीधर जोशी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना काल ने ऑक्सीजन का महत्व समझा दिया और ऑक्सीजन के लिए पौधे लगाने का कार्य प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को करना चाहिए। कॉलेज की छात्राओं ने परिसर में लगाए गए पौधों की सार संभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चिराग परमार, प्रीति विजय, अतिथि व्याख्याता सुनीता सैनी, कार्यालय सहायक अभिषेक गोस्वामी, सहायक कर्मचारी महेन्द्र जावा, बागवान जगदीश जाट सहित छात्राएं शामिल हुई।