






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिजली संकट अत्यंत ज्यादा व्याप्त है एवं कटौती के अलावा जब सप्लाई होती है तब भी कम वोल्टेज क्षेत्र के किसानों को खासे प्रताडित करते है। ऐसे में क्षेत्र में लग रहे सौर उर्जा प्लांट बिजली की क्वालिटी को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें। क्षेत्र में एक और सौर उर्जा प्लांट विद्युत निगम के रझाणा जोहड़, बाना स्थित 33 केवी जीएसएस पर 2 मेगावाट सौर उर्जा बिजली का प्लांट शनिवार को समारोहपूर्वक शुरू हुआ है। करंट बालाजी ग्रीन एनर्जी प्रालि द्वारा लगाए गए इस प्लांट का उदघाटन आरआरईसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मानसिंह, मीटर एक्सईएन लोकेश व्यास, श्रीडूंगरगढ़ एक्सईएन मिथिलैश मैथी, एईएन मुकेश मालू ने फीता काट कर किया। इस मौके पर बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, मास्टर प्रभूराम बाना सहित कई विशिष्ट जन मौजूद रहे। करंट बालाजी ग्रीन एनर्जी के प्रोपराईटर हनुमान बाना ने आभार जताया। विदित रहे कि क्षेत्र में यह 11वां सौर उर्जा प्लांट लगा है।







