May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2024। वर्तमान समय में जब चंद रूपयों के लिए नियत खराब करते हुए अपराधियों की उठाईगिरी व धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहें है। ऐसे में ईमानदारी को बचाने के लिए किया गया एक छोटा सा प्रयास भी मानवीय मूल्यों को बचाने के लिए बड़ा योगदान देने वाला प्रतीत होता है। आज मुख्य बाजार के चौराहे पर करीब 4.30 बजे लावारिस नोटों की गड्डी मिली। कई हजार ये रूपए बरजांगसर निवासी हरिराम सियाग को मिले है। सियाग मोटरसाइकिल पर सवार यहां से गुजर रहें थे तभी उन्हें वहां पड़ी गड्डी मिली। वे इस गड्डी को लेकर मुख्य बाजार में स्थित एसके ब्रदर्स की दुकान पर पहुंचे और इसे लौटाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से संपर्क किया। बता देवें जिस किसी नागरिक की ये गड्डी बाजार में गिरी हो वह हरिराम सियाग से 97999 91524 नबंर पर संपर्क कर रूपयों की सही पहचान बताकर प्राप्त कर सकता है। यदि कोई पाठक ऐसे किसी नागरिक के बारे में जानता हो जिसके रूपए खोए हो तो ये खबर उस तक जरूर पहुंचा कर उसकी मदद करें।