May 22, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2024। आस पास के बड़े प्रसिद्ध धाम परसनेऊ स्थित दादोजी महाराज के दर्शन के लिए श्रीडूंगरगढ़ से 22 अगस्त को पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ कालूबास में झंवरों के मंदिर से शाम 4 बजे अखंड ज्योत के साथ धूमधाम से रवाना होगा। इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु दधिमथी ई-मित्र सेवा केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है। संघ में भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु नाचते गाते परसनेऊ पहुंचेगे। संघ सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।