






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रकाशित किए जा रहें इस कॉलम में अनेक वर्ग व अनेक पदों के लिएद क्षेत्र में निकली भर्ती में आप जरूरतमंद युवाओं तक ये खबर जरूर पहुंचाए।
आर्यस्थली विद्यापीठ में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे स्थित गांव बेनीसर के निकट स्थित प्रतिष्ठित स्कूल आर्यस्थली विद्यापीठ में गणित और अंग्रेजी विषय के बीएड योगयताधारी शिक्षक/शिक्षिका के पद रिक्त है। वहीं कक्षा नर्सरी के लिए भी मदर टीचर के रूप में महिला अध्यापिका का पद भी रिक्त है। इन पदों के लिए दिनांक 31 जुलाई 2024, बुधवार तक विद्यालय में आवेदन किया जा सकता हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए निदेशक अमित आर्य से 9929946469 पर संपर्क कर सकते हैं।
जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में अनुभवी अध्यापक के लिए पद रिक्त
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड़ स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल मे EVS विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक/शिक्षिका की आवश्यकता है। दिनांक 31 जुलाई 2024, बुधवार तक विद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निदेशक कुंभाराम घिंटाला से 9928136992 पर संपर्क कर सकते हैं।
ग्रामीण डाक सेवक राजस्थान में 2718 पदों पर होगी भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय डाक विभाग ने 2718 डाक सेवक पद के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके लिए 15 जुलाई से 8 अगस्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । 10 वी पास व 18 से 40 आयु के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
श्रीडूंगरगढ़ बाजार में शुरू हुआ श्रीरिद्धि सिद्धि परिधान, सभी पारंपरिक परिधान का शोरूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार से नई खबर पारंपरिक परिधानों को लेकर आई है। यहां घास मंडी के पास गणपति प्लाजा में श्री रिद्धि सिद्धि परिधान का शुभारंभ गत दिनों हुआ है। तोलियासर के राजकुमार राजपुरोहित ने बताया कि शो रूम में राजपूती पौशाक, बरी बेस, साड़ी, शूटिंग शर्टिंग, हैण्डलूम आईटम व बेडशीट सहित विभिन्न वैरायटी में परिधान उपलब्ध है। विवाह समारोह में पूरे परिवार के लिए एक से बढकर परिधान एक ही छत के नीचे मिल सकेंगे। राजपूती पौशाक में तो प्योर, सेमी प्योर, कॉटन सहित विभिन्न वैरायटी की पौशाकें मिल सकेगी। बरी में भी देश भर के सभी प्रसिद्ध स्थानों के एक से बढ़कर एक बरी बेस मिलेंगे। सलवार सुट व साड़ियों में भी विभिन्न वैरायटी उपलब्ध है। शोरूम का उद्घाटन राजकुमार के माता पिता ने किया और भैंरूसिंह, लक्ष्मणसिंह, राजकुमार, किशनसिंह, अरूणकुमार, श्यामसिंह, इंद्रसिंह, अविनाश, अनिल, रणजीत, विवेक, संदीप, दशरथ सहित राजपुरोहित परिवार के सदस्यों ने शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।





