






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2024। क्षेत्र के लोक देवता वीर बिग्गाजी मंदिर में बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल रविवार शाम दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर बिग्गाजी का जयकारा भी लगाया। पुजारी महावीर प्रसाद तावणियां ने सांसद का तिलक लगाकर पूजन करवाया। वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने सांसद को शॉल व साफा पहनाकर स्वागत किया। सदस्यों ने बिग्गाजी की प्रतिमा देकर उनका सम्मान किया। सांसद बेनीवाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान किसान नेता तोलाराम जाखड़, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, मंदिर सेवा समिति के सदस्य मोहनराम जाखड़, गोपालराम गोदारा, श्रवण जाखड़, खेताराम गिला, सहित ग्रामीण मांगीलाल जाखड़, भंवरलाल जाखड़, सहीराम भुंवाल, आदुराम मास्टर, रमेश जाखड़, सुरजाराम जाखड़, ओमप्रकाश डूडी, बाबूलाल गिला, रामनिवास जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, सहित सातलेरा, रीडी व अभयसिंहपुरा के अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
छात्रावास में कार्यालय का उद्घाटन किया, दानदाता जाखड़ का किया सम्मान, तेजाजी को लगाई धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में बीदासर रोड स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यालय के निर्माता दानदाता तोलाराम जाखड़ व गिरधारी जाखड़ का समिति की ओर से सांसद ने शॉल व साफा पहना कर सम्मान किया। छात्रावास का अवलोकन करते हुए उन्होंने बालिका शिक्षा के लिए किए जा रहें समिति प्रयासों की सराहना की। वे छात्रावास में अध्ययनरत युवाओं से मिले और युवाओं को जीवन में सकारात्मक राजनीति करने का संदेश दिया। बेनीवाल ने कहा कि जनकल्याण का कार्य हो तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भी कार्य करना चाहिए। युवाओं ने उनसे बाड़मेर चुनाव के बारे में रोचक चर्चा की। यहां समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर आर्य व छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सांसद का साफा व शॉल पहनाकर सम्मान किया। सांसद ने तेजाजी मंदिर में भी धोक लगाई। इस दौरान रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, हड़मान महिया, तुलछीराम गोदारा, मोहन भादू, लक्ष्मण खिलेरी , कानाराम तर्ड, गणेशाराम पोटलिया, भंवर खिलेरी सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें।









