May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-28 at 8.12.04 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2024। महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ के परिसर में समिति सदस्यों की एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य की अध्यक्षता रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सूडसर के उदाराम, गोपालराम, मोहनलाल भादू ने दिवंगत तेजाराम भादू पुत्र दिवंगत जीवणराम भादू की स्मृति में, गांव बाना के हरिराम बाना ने दिवंगत कुम्भाराम बाना पुत्र दिवंगत नन्दाराम बाना की स्मृति में एवं मोमासर के नरेन्द्र कुमार, कन्हैयालाल डेलू ने दिवंगत सुरजमल डेलू पुत्र दिवंगत रूघाराम डेलू की स्मृति में बालिका छात्रावास में एक एक कमरा निर्माण की घोषणा की। अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य एवं बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दानदाता परिवारों का आभार जताया। बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने आय-व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिनकी समीक्षा करते हुए सर्वसम्मति ने अनुमोदन कर दिया गया। बैठक में हड़मानाराम भाम्भू, पूर्व सरपंच मालाराम सिवल, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, चाँदराम चाहर, कानाराम तरड़, भंवरलाल खिलेरी, गणेश पोटलिया, रेवंतराम दुसाद, गोपीराम डेलू, तोलाराम सिहाग, रेवंतराम सारण, अमराराम खिलेरी, गोपालराम खिलेरी, रामचन्द्र गिला, जैसाराम कुलड़िया, हनुमान महिया, ख्यालीराम साहू, भगवानाराम महिया, भंवरलाल जाखड़, रामकिशन गावड़िया, श्याम सारण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति सदस्यों की बैठक में दानदाता परिवारों ने एक एक कमरा बनाने की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति सदस्य व अनेक मौजिज लोग बैठक में शामिल हुए।