






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2024। जुलाई माह के राशन का वितरण करने के बाद राशन डीलर संघ के आह्वान पर क्षेत्र के सभी डीलरों ने सरकार के साथ संघर्ष का शंखनाद फुंक दिया है। सोमवार को सभी डीलरों ने अपनी पोश मशीनें संघर्ष समिति को जमा करवा दी है। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में तहसील अध्यक्ष शुभकरण विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के 30 और देहात के 72 डीलरों ने कमर कस कर सरकार से अपना हक लेने की बात कही है। संघ के तहसील अध्यक्ष शुभकरण विश्नोई व शहर अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावनियां ने बताया कि राशन डीलर लंबे समय से बुरी तरह से परेशान हो रहें है और अब 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में राशन डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। विश्नोई ने बताया कि पूरे प्रदेश में 2 मांगे प्रत्येक डीलर की है कि उन्हें 30 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए व 2 प्रतिशत छीजत की मांग सरकार से की गई है। लक्ष्मीनारायण तावणियां ने बताया कि वर्तमान में मंहगाई के स्तर को देखते हुए संघ की मांग बिल्कुल वाजिब है जिसे सरकार को शीघ्र सुनवाई करनी होगी। संघर्ष समिति के सदस्यों ने संघ की जिला व प्रदेश कमेटी को पोश मशीनें जमा करवाने व सरकार से संघर्ष का बिगुल बजा देने की सूचना दे दी है। बैठक में राशन डीलर संदीप सारस्वत, तरुण प्रजापत, शिवप्रसाद नाई, अमित माली, चांदरतन नाई, श्यामसुंदर दर्जी, नाथाराम, फुसाराम सहित अनेक गांवो से राशन डीलर शामिल हुए है।






