






एबीवीपी के बैनर तले छात्राओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। छात्र संगठन एबीवीपी के बैनर तले राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देकर नए भवन में शीघ्र बिजली कनेक्शन करवाने की मांग की। छात्र नेत्री भूमिका सारस्वत, रामा सारस्वत, बसंती लांबा, कांता लांबा, अंकिता शर्मा ने नए भवन में महाविद्यालय शिफ्ट करवाने, नए भवन में बिजली पानी की सुविधा करवाने, विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं की नियुक्ति करवाने, नियमित कक्षाएं लगवाने संबंधी मांग की। मित्तल ले छात्राओं को शीघ्र इस दिशा में कार्य करवाए जाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एबीवीपी सदस्य कविता लांबा, मैना लांबा, कांता लांबा, पार्वती, लाली अंजू, कोशल्या, गीता, विमला, कांता, पूजा, धनी सहित अनेक छात्राएं शामिल रही। इस दौरान संगठन के नगर मंत्री लालचंद मेघवाल, सहमंत्री रणजीत बावरी, उपाध्यक्ष रामकरण नायक साथ रहें।

ग्रामीणों को दी वित्तीय जानकारियां, बताया योजनाओं के बारे में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को क्षेत्र को गांव बिग्गा में पंचायत मास कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आरोह फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आसकरण लखारा मुख्य अतिथि तथा सरपंच प्रतिनिध अशोक सारण विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। लखारा ने पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक किया। कार्यशाला में फाउंडेशन के लूणरणसर राजकुमार व पांचू के महावीर जालप भी शामिल हुए। वहीं ब्लॉक के छगनलाल ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया।




