






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर हनुमानजी के दर्शनार्थ धूमधाम से पैदल यात्री सुखी संघ के बैनर तले यात्रा का आनंद ले सकेंगे। संघ के अध्यक्ष अमरचंद सिखवाल ने बताया कि रविवार शाम संघ सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पैदल यात्री सुखी संघ की रवानगी 13 सितंबर, शुक्रवार को शाम 3 बजे धूमधाम से होगी। रातभर पदयात्रा के बाद शनिवार सुबह संघ पूनरासर पहुंचकर बाबा के दर्शन करेगा और बाबा को चुरमा का भोग लगाया जाएगा। संघ उपाध्यक्ष गुलाबचंद बासनीवाल ने संघ सदस्यों को व्यवस्था संबंधी अलग अलग जिम्मेदारियां दी। वहीं पूनरासर पैदल दर्शन जाने के लिए श्रद्धालु अपना नाम पंजीकरण करवाने के लिए 96366 90883 पर संपर्क कर सकते है।



