






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। सफाईकर्मी केवल कर्मचारी नहीं बल्कि समाज के स्वच्छता सैनिक है, जो हर दिन गंदगी से युद्ध लड़ते है एवं जीत कर सम्पूर्ण समाज को स्वस्थ रखने में अपनी सबसे बड़ी भागीदारी निभाते है। यह बात कही कस्बे के पाचं बार के पार्षद एवं भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने एवं मौका था कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यक्रम का। कार्यक्रम में गुंसाई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे एवं सफाईकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहने की बात कही व समाज के लोगो को जागरूक रहकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की सलाह दी। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार श्रीडूंगरगढ़ में सफाईकर्मियों के लिए नगरपालिका द्वारा आवासीय कॉलोनी के लिये ज़मीन आवंटन करवाने की आवश्यकता जताई एवं यह भूमि आवंटन होने से ही वाल्मीकि समाज को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकने की जानकारी दी। कार्यक्रम में संघ की इकाई का गठन करते हुए विजय कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अनिल कुमार को कार्यवाहक उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।





