






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का आगामी 13 अगस्त मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। सेन समाज द्वारा मंगलवार दोहपर 1 बजे आडसर बास स्थित सेन मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में सेन समाज के श्रीडूंगरगढ़ शहरी एवं विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले सेन समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से अभिनंदन किया जाएगा। सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि इस मौके पर समाजहित में विभिन्न चर्चा भी की जाएगी एवं राज्य में लंबे समय से रिक्त पड़े गठीत केश कला बोर्ड के अध्यक्ष पद को सरकार द्वारा जल्द भरवाने की मांग विधायक से की जाएगी। सेन महाराज के पूजन से शुरू इस कार्यक्रम में बैंडबाजों व ढोल नगाड़ों द्वारा विधायक का अभिनंदन किया जाएगा एवं कार्यक्रम पश्चात सामूहिक प्रसाद का आयोजन भी रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण व कार्यक्रम पूर्ण करवाने संबधी जिम्मेदारियां दी जा रही है।



