May 21, 2026
a8

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है एवं इसके विकास व अधिकतम आर्थिक लाभ के लिए आवश्यकता है कि इसे उन्नत तरीके से किया जाए। यह आह्वान पशुपालन विशेषज्ञों ने गांव सोनियासर मिठिया में राजीवीका द्वारा आयोजित पशु स्वास्थ्य प्रबंधन एवं स्वच्छ दूध उत्पादन कार्यशाला में उपस्थित महिला प्रतिनिधियों से किया। अनुसूचित जाति उप योजना के तहत राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र बीकानेर एवं राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञ आरके सावल, बैंक के जिला विकास प्रबंधक रमेश ताम्बिया ने पशुपालन की उन्नत तकनीक का उपयोग करने के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ लेकर आजीविका संवर्धन करने की बात कही। चिकित्सक शांतनू, काशीनाथ, मनजीत सिंह ने मौसम जनित बीमारी से बचाव का प्रशिक्षण दिया। राजीविका प्रबंधक रघुनाथ डूडी ने अतिथियों का स्वागत  करते हुए आभार जताया। कार्यशाला में प्रगति सीएलएफ सचिव शारदा, क्लस्टर प्रबंधक मैना गोदारा, क्लस्टर कॉर्डिनेटर पिंकी कंवर, सुमित्रा धानीया, प्रकाश कंवर, मिरगा, भंवरलाल जोशी, शोभाराम व पशुपालक सदस्य, पशु सखियों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यशाला में भाग लिया महिला पशुपालकों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशेषज्ञाें ने दी उन्नत पशुपालन की जानकारियां।