May 20, 2026
Untitled333

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। लोकदेवता वीर बिग्गाजी के शिश देवली धाम रीड़ी एवं धड़ देवली धाम बिग्गा के बीच में मेले के दौरान हजारों लोग पदायात्रा करते है एवं यह पदयात्रा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी पदयात्राओं में शामिल है। इस पदयात्रा में श्रृद्धालू लोकदेवता वीर बिग्गाजी के दोनो धामों के दर्शन करते है। दोनों के बीच में करीब 18 किलोमीटर का रास्ता है एवं इस रास्ते के बीच में अब श्रृद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल एवं मंदिर बन कर तैयार हो गया है। इस विश्राम स्थल के बनने से श्रृद्धालूओं के लिए खासी सुविधाएं हो सकेगी। इस मंदिर एवं विश्राम स्थली के निर्माण के लिए रास्ते के किसान हजारीराम जाखड़ ने एक बीघा भूमि का दान किया है एवं रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ की पहल पर टिन शेड़ का निर्माण भी हो चुका है। शनिवार रात को यहां वीर बिग्गाजी का जागरण आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने बिग्गा-दादा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। जागरण के दौरान भूमि दानदाता हजारीराम जाखड़ एवं रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ का बिग्गाजी के प्रति आस्था रखने वाले श्रृद्धालुओं ने साफा व माला पहना कर सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण दी स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्राम स्थली एवं मंदिर के लिए भूमि दान करने वाले हजारीराम जाखड़ का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने इस रास्ते पैदल यात्रा करने वाले श्रृद्धालूओं की सुविधार्थ मंदिर प्रांगण में बनवाया टीन-शैड़, श्रृद्धालुओं ने किया अभिनंदन।