






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। सोमवार को बारिश से जहां एक और किसान खुश हो रहे है वहीं बिगड़े मौसम के कारण गांव जैतासर में नौ पशुओं की अकाल मृत्यु हो गई है। जैतासर के सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 4 बजे गांव की रोही में रैणा जोहड़ डोली भूमि स्थित एक किकर के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे पेड़ जल गया एवं पेड़ के नीचे बैठी आठ बकरियां एवं एक भेड़ की मौत हो गई। वहीं चार अन्य भेड़ बकरी भी जलने से घायल हो गई है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक गजानंद, पटवारी रामनिवास पांडिया भी मौके पर पहुंचें एवं घायल भेड़ों का उपचार करते हुए प्रशासनिक रिपोर्ट बनाई है। सरपंच प्रतिनिधि ने पीडित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।





