May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। सोमवार को बारिश से जहां एक और किसान खुश हो रहे है वहीं बिगड़े मौसम के कारण गांव जैतासर में नौ पशुओं की अकाल मृत्यु हो गई है। जैतासर के सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 4 बजे गांव की रोही में रैणा जोहड़ डोली भूमि स्थित एक किकर के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे पेड़ जल गया एवं पेड़ के नीचे बैठी आठ बकरियां एवं एक भेड़ की मौत हो गई। वहीं चार अन्य भेड़ बकरी भी जलने से घायल हो गई है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक गजानंद, पटवारी रामनिवास पांडिया भी मौके पर पहुंचें एवं घायल भेड़ों का उपचार करते हुए प्रशासनिक रिपोर्ट बनाई है। सरपंच प्रतिनिधि ने पीडित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर की रोही में आकाशीय बिजली से मरे नौ पशु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंचें सरपंच प्रतिनिधि, पटवारी, पशु चिकित्सक, मुआवजे की मांग।