May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2024। सोमवार को जन्माष्टमी पर्व के मौके पर इंद्रभगवान ने बारिश कर मौसम को खुशनुमा बना दिया एवं लोगों ने इसे कान्हा के जन्म पर किया गया अभिषेक माना है। क्षेत्र में तीन दिनों तक शानदार धूप रही एवं बारिश के बाद धूप व धूप के बारिश के क्रम से खेतों में स्वर्ग का सा नजारा दिख रहा है। खेतों में शानदार दिख रही फसलों से किसान खासे खुश है। वहीं सोमवार को हुई बारिश में अवकाश होने के कारण बच्चों ने भी जम कर आनंद लिया। सोमवार को कस्बे सहित क्षेत्र के गांव ल्होड़ेरां, पुदंलसर, देराजसर, झंझेऊ सहित कई गांवों में अच्छी बारिश हुई है एवं अभी भी बादल छाए हुए है। बारिश के आसार बने हुए है एवं बारिश के कारण क्षेत्र के लोगों के चेहरों पर रौनक दिखाई दे रही है। देखें क्षेत्र के गांवों से फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर- झंझेऊ की रोही में स्थित खेत में बारिश बाद किसानों में खुशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में बरसे बदरा।
श्रीडूंगरगढ़ की रोही में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं पुदंलसर में शानदार बारिश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में बारिश के साथ ही हुआ मुख्य बाजार में जलभराव।