






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2024। करीब 6 माह पूर्व सरदारशहर रोड पर एक बस से घायल हुए एक जने ने गुरूवार को थाने पहुंच कर बस चालक व कंडेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र रूपचंद धाणका निवासी सीकर, हाल निवासी आड़सर बास ने पुलिस को बताया कि वह विद्युत विभाग में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत है। 7 फरवरी 2024 को वह सरदारशहर रोड पर बीकानेर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी सरदारशहर डिपो की सरकारी बस आई जिसे रोकने का ईशारा करने पर बस ड्राईवर झुंझुनूं निवासी सुशील कुमार व कंडेक्टर शिंभूदयाल मीणा ने उसके पास लाकर बस रोक दी। जैसे ही उसने बस की सीढ़ी पर पैर रखा तो बस के ड्राईवर ने अचानक से बस को तेजगति से रवाना कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गया और दायां पैर बस के टायर के नीचे आ गया। पैर टूट गया और श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल से पीबीएम बीकानेर, व वहां से एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां 6 माह तक उसका ईलाज चला। अब परिवादी ने ड्राइवर व कंडेक्टर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गफलत में तेज गति से बस चलाकर दुर्घटना करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरिराम के सुपुर्द कर दी है।



