






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कुंतासर में एक युवक की स्प्रे से असर से मौत की खबर के बाद पढें जिले में दो और युवकों की अकाल मौत की पूरी खबर:-
कमरे के पंखे से लगाया फंदा, दी युवक ने जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में शिवबाड़ी इलाके में रविवार सुबह 18 वर्षीय युवक कुलदीप गहलोत पुत्र सुरेंद्र माली ने घर में बने कमरे में ही पंखे के फंदा लगाकर लटक कर फांसी लगा ली। युवक की मौत हो गई व मृतक के बड़े भाई कुष्णा गहलोत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजवीर को सौंप दी है।
स्प्रे के असर से हुई एक ओर मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाना क्षेत्र में चक 03 केवाईडी निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र चेतराम बावरी की स्प्रे के असर से मौत हो गई। मृतक के भाई राजेन्द्र ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई 29 अगस्त को शाम साढे सात बजे करीब खेत में स्प्रे कर रहा था। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए जहां ईलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई वेदप्रकाश को दे दी है।



