






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2024। प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इसके असर से रविवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में भी बादल छाए रहें। तेज गर्मी के बीच शहर में धूप के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में रविवार शाम सवा चार बजे हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। कहीं कहीं भारी बारिश के आसार भी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। इसी के साथ 2 से 3 सितंबर को कहीं कहीं भारी बारिश और 5 से 6 सितंबर को कोटा, उदयपुर व अजमेर में बरसात की संभावना है।




