May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से सट कर जा रही नेशनल हाईवे पर अनगिनत हादसों के बीच गत 5 अगस्त की रात को करीब 8 बजे हुई एक दुर्घटना में एक बोलेरो चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी एवं फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी की फुटेज जारी की है एवं इस गाड़ी की पहचान संबधी आग्रह आम जन से किया है। मामले के जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल देवाराम ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारने वाली गाड़ी नई सफेद बोलेरो के होने की जानकारी दी है जिसमें पीछे के टायर पर भी सफेद शीट लगी हुई थी। वहीं इस घटना से दस मिनिट पहले कस्बे के झंवर बस स्टैण्ड़ से बोलेरो गाड़ी गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। ऐसे में इस बोलेरो की ही इस मामले में संदिग्धता लग रही है। हालांकि सीसीटीवी में फुटेज में गाड़ी के नम्बर नहीं दिख रहे इसलिए गाड़ी की फोटो जारी कर आम जन से पहचान करने की अपील की गई है। अगर आपके आस पास इस प्रकार की कोई गाड़ी देखी गई हो तो टाइम्स के पाठक हैडकांस्टेबल देवाराम को उनके नम्बर 9828092581 पर सूचना दे सकते है।