






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2020। क्षेत्र के गाँव बींझासर की राजकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अंतिम कुमार मीणा गत 4 अगस्त को अपनी मोटरसाईकिल पर श्रीडूंगरगढ़ से बींझासर स्थित स्कूल जा रहे थे एवं गुसांईसर बड़ा से करीब 1 किलोमीटर पहले सामने से आ रही अज्ञात मोटरसाईकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से शिक्षक की बाईक गिर गई एवं उसका एक हाथ एवं एक पैर टूट गया। घटना के करीब 1.5 माह बीत जाने के बाद आज शुक्रवार सुबह शिक्षक ने अज्ञात बाईक सवार के खिलाफ थाने में परिवाद पेश कर मामला दर्ज करवाया है।



