






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2020। कोरोना काल में चिकित्साकार्मिकों द्वारा अपनी कर्मवीरता का परिचय तो लगातार दिया जा रहा है लेकिन कई जगहों पर चिकित्साकार्मिकों द्वारा रोगियों के साथ अभद्रता करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। ऐसे ही आरोप में दोषी पाए जाने पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक चिकित्साकार्मिक को एपीओ कर दिया गया है। ब्लॉक सीएमएचओ डाक्टर संतोष आर्य शुक्रवार को क्षेत्र के दौरे पर निकले थे एवं गांव मोमासर की पीएचसी पर नियुक्त एक लैब सहायक को रोगियों के साथ अभद्र व्यवहार का दोषी पाया। इस पर लैब टैक्नीशियन को एपीओ कर बीकानेर सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थिति देने को कहा गया है।



