May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2024। कम दहेज देकर समाज में नाक कटवा देने के ताने देकर एक विवाहिता से पति सहित ससुराल वालों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव आड़सर निवासी मालाराम जाट की पुत्री किरण देवी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह हरिशंकर पुत्र श्रवणकुमार जाट निवासी लाछड़सर के साथ 20 अप्रैल 2018 को हुआ। पिता ने सभी घरेलू सामान सहित खूब दान दहेज दिया। पति व ससुर सहित देवर सांवरमल, सास सुदंरदेवी व काका ससुर गणपतरात जाट
कम दहेज के ताने देते हुए मोटरसाइकिल व पांच लाख नगदी नहीं देने के ओलमे दिए। विवाहिता ने बताया कि उसका ट्रक व कार की ड्राईवरी का कार्य करने वाला उसका पति काली कुरूप कह कर अन्य महिलाओं से संबंध रखता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को जांच दी है।