May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2024। क्षेत्र के गांव पुदंलसर में शराब की दुकान के ताले तोड़कर गुरूवार रात अज्ञात चोरों ने शराब की बोतले व नगदी चोरी कर ली। पुदंलसर निवासी 27 वर्षीय श्यामसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर रात 8 बजे वह जय भवानी माँ वाईन्स की दुकान बंद करके अपने घर चला गया। शुक्रवार सुबह साढें छह बजे उसके पिता भंवरसिंह श्रीडूंगरगढ़ आ रहें थे तो मार्ग में उन्होंने देखा की दुकान के ताले टूटे पढ़े है। उन्होंने परिवादी को फोन करके घटना की जानकारी दी तो परिवादी मौके पर पहुंचा। उसने देखा की अज्ञात चोर ताले तोड़कर दुकान में घुसे और शराब की बोतलें और गल्ले में रखे 1500 रूपए चोरी कर लिए। चोरों ने 38 ओसी पव्वा, 2 ग्रीनलेवल बोतल, 4 अधा, 2 बोतल आरस, 1 अदा, 3 पव्वा, मेजिकमूवमेंट 2 बोतल, मेगडोल 4 बोतल, 1 पव्वा, आईबी पव्वा 40, किंगफिशर बीयर की 21 बोतल, 6 कैन, 1 टेबल पंखा, 1 बल्व होल्डर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को दी है।