May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2024। जातरूओं को कुचलने के आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर नेशनल हाईवे पर किया गया जाम आखिर 1 घंटा 20 मिनिट बाद खोलने पर सहमति बनी है। मौके पर विधायक ताराचंद सारस्वत पहुंचे एवं जाम के कारण हो रही आमजन व सैंकड़ो यात्रियों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए जाम खुलवाने का आग्रह किया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता के लिए थाने के अंदर चलने को कहा। इस पर मृतकाओं के परिजनों ने जाम खोलने पर सहमति दी एवं अब थाने में विधायक की मध्यस्थता में वार्ता चल रही है। वार्ता के बाद ही आंदोलन एवं शव लेने के बारे में अगला निर्णय होगा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है।