






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2024। मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव जयपुर में आयोजित हुआ। शर्मा ने आज बीकानेर में 14.10 करोड़ रूपए की लागत के 13 कार्यों का शिलान्यास और 107.32 करोड़ रूपए की लागत के 45 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। इसी दौरान सीएम ने गांव मोमासर में स्थित राजकीय महाविद्यालय के भवन का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल शामिल हुई। लोकार्पण पट्टिका का अनावरण करते हुए सारस्वत ने मोमासर सहित आस पास के गांवो के लिए इसे बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा आने वाले समय में इस महाविद्यालय से बड़ी संख्या में बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बल मिलेगा। सरपंच सरिता देवी संचेती ने सभी का स्वागत किया व उपसरपंच जुगराज संचेती ने आभार जताया। समारोह में जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य महावीरनाथ ने महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की जरूरतें गिनवाई व जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। मंच संचालन अमित तंवर ने किया। लोकार्पण समारोह के दौरान भाजपा के मांगीलाल गोदारा, सामाजिक कार्यकर्ता पवन सैनी, पवन कुमार, अविनाश पारीक, ईश्वरराम, रीनी वाड्रा, राजेश, बजरंग प्रजापत, महेंद्र राजपूत, राकेश भामू, हेमाराम बेरा, रणजीत भामू, जगदीश बेरा, चेतन प्रजापत सक्रिय रहें।






