May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितम्बर 2024। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक शनिवार को एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के लोकनायक माने जाने वाले दिवंगत नेता लूणाराम सारण की 28वीं पुण्यतिथि आगामी 29 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई। सुशील सेरडिया ने बताया कि सारण की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 सितम्बर को युवाओं एवं छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान, निबन्ध, कविता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें आयु वर्ग के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को 29 सितम्बर को आयोजित श्रंद्धाजलि सभा में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी वर्गो के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान बैठक में सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्षमणराम जाखड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, सरपंच जसवीर सारण, कांग्रेस नेता हेतराम जाखड़, गणेश पोटलिया, हरिराम सारण, भंवरलाल खिलेरी, रामचन्द्र गीला, गोपालराम खिलेरी, भंवरलाल जाखड़, रामकिशन गावड़िया, लेखराम गोदारा, हंसराज गोदारा, श्याम सारण, हरिराम पुनियाँ, मुकेश गोदारा, रामकृष्ण सारण, सुभाष जाखड़, भैराराम लुखा, देवकिशन गोदारा, शिवलाल गोदारा, चन्द्र बाबु गोदारा, शिवरतन जाखड़, जगराम बाना, किशनलाल सहू, मोहनलाल सारण, रामनिवास डूडी, भागीरथ धतरवाल सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।