






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। गांव का सामाजिक ताना बाना छिन्नभिन्न ना हो, गांव में सामाजिक सौहार्द बना रहें, चोरी व आपसी मारपीट की वारदातें ना हो, महिला अत्याचार, महिलाओं के प्रति अपराध ना हो इसके लिए एकमात्र उपाय है कि गांव में शराब बंद हो, पूरा गांव एकतरफा मांग कर रहा है परंतु प्रशासन व नेताओं का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ये बात गांव धीरदेसर चोटियान में शराब बंदी आंदोलन का नेतृत्व कर रहें श्यामसुंदर आर्य ने कही। गांव में 31 दिन से धरना जारी है और बुधवार को धरना स्थल पर ही गांधी जयंती भी मनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक उपवास रखा और एक स्वर में अवैध शराब की दुकान बंद करने की मांग की। आर्य ने गांधीजी के ग्राम स्वराज के संकल्प को याद करते हुए संकल्प लिया कि जब तक अवैध शराब की दुकान बंद नहीं होगी ये आंदोलन जारी रहेगा। सरपंच रामचंद्र चौटिया ने कहा कि जब गांव के नागरिक एकराय है कि गांव में शराब की दुकान बंद हो तो नेता व प्रशासन शराब माफिया के पक्ष में क्यों है.? ग्रामीणों ने एक स्वर में जनतंत्र में जनभावना को समझने, उनकी सुरक्षा व सम्मान करने की मांग प्रशासन से की। आज आंदोलन सभा में श्यामसुदंर आर्य की अगुवाई में सरपंच रामचंद्र चौटिया, पूर्वसरपंच तिलोक मेघवाल, पूर्व सरपंच नारायणराम कमलिया, पूर्व सरपंच मालाराम चौटिया, मेघराज चौटिया, शेरसिंह, इंद्रसिंह, कुशलाराम, नत्थूसिंह, ओमप्रकाश बारोटिया, एडवोकेट गजानंद शर्मा, गंगाराम, लालचंद सहू, नोरंगलाल, तोलराम, बजरंलाल सुथार, गणेशाराम सुथार, महावीरसिंह, मुन्नीराम पंच, लिच्छुराम, बलवीर चौटिया, नथूराम नाई, भींवाराम, मामराज, तेजाराम मेघवाल, ताजाराम मेघवाल, रामकरण सहू, चंपालाल, रामेश्वरलाल हुड्डा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 2 अक्टूबर को पंचायती राज अधिनियम के तहत निर्धारित ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने एकत्र होकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर गांव को शराब मुक्त होने व अवैध शराब नहीं बेचे जाने, जिला कलेक्टर द्वारा ड्राई एरिया के लिए गांव में मतदान करवाने के दिन व दिनांक तय करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सरपंच पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।






