May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। मोटरसाईकिलों की दुनिया में नई क्रांति के रूप में बजाज मोटरसाईकिल द्वारा विश्व की पहली सीएनजी मोटरसाईकिल फ्रीडम 125 का क्षेत्रवासियों को खासा इंतजार था। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर स्थित आशीष पेट्रोल पंप पर सीएनजी पंप होने के कारण क्षेत्रवासियों को सस्ते फ्यूल में अधिकतम एवरेज का उत्साह इस मोटरसाईकिल के लिए था। लेकिन जब यह बाईक लांच हुई तो लोग एवरेज के साथ-साथ इसके पावरफुल लुक, रौबिली आवाज के दिवाने हो गए है। स्पोटर्स लुक के साथ-साथ इस बाईक में मोबाईल कनेक्टिविटी, डिजिटल मीटर, मोबाईल चार्जर, लांगेस्ट सीट ने लोगों का दिल जीत लिया है। अपने धांसु लुक के लिए यह बाईक बड़े ही शान के साथ अब श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर भी दौड़ेगी। बजाज के स्थानीय डीलर बालाजी बजाज के विक्रम स्वामी ने बताया कि बाईक का पहला लोट पहुंच चुका है एवं इसके लिए क्षेत्रवासियों में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। यह बाईक निश्चित रूप से अब क्षेत्रवासियों के दिलों की धड़कन बनने वाली है। आज बाईक पहुंचने एवं लांचिग समारोह के साथ ही प्री-बुकिंग वाले ग्राहकों को डिलवरी दी गई है।
यह है खासियत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामान्यतया मोटरसाईकिल के लिए आम लोगों का मन दो चाहतों में रहता है। ग्राहकों को एक ओर तो शानदार स्पोर्टी लुक एवं 125सीसी, 150 सीसी के भारी इंजन की ताकत चाहिए वहीं दूसरी और उन्हें एवरेज व माईलेज भी अधिक चाहिए। ताकि महिने के बजट में बचत हो सके। लेकिन मार्केट में ऐसी बाईक नहीं मिल पा रही थी, वहीं लोगों को या तो 125, 150 सीसी की ताकत मिलती या फिर 100, 110 सीसी का एवरेज मिलता। लेकिन अब बजाज की फ्रीडम ने लोगों को ताकत के साथ एवरेज और स्पोर्टी लुक, पावरफुल इंजन दोनो चाहतें एक साथ पूरी कर दी है। बजाज फ्रीडम में दो लीटर सीएनजी एवं दो लीटर पेट्रोल की टंकी है, जिसे एक बार फुल करवाने के बाद 300 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिल जाती है। 125 सीसी पावरफुल इंजन की ताकत के साथ अधिकतम एवरेज मिलने से क्षेत्रवासी इसके लिए खासे उत्साहित है। बालाजी बजाज के विक्रम स्वामी ने बताया कि इसके लिए न्यूनतम डाउन पेमेंट पर न्यूनतम ब्याज दरों पर फाईनेंस भी उपलब्ध है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकुमार सोनी ने प्री बुकिंग की अपनी पहली बाइक लेकर, जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान चौधरी ने ली दूसरी बाइक, उत्साह के साथ जताई प्रसन्नता।