






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। यूथ कांग्रेस कार्यालय में जोशीले कार्यकर्ताओं ने चूरू सांसद राहुल कस्वां का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीसीसी सदस्य हरीराम बाना के निर्देश पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा की अगुवाई में युवाओं ने कस्वां को फुलमालाएं पहनाई। कस्वां ने युवाओं को कांग्रेस को मजबूत करने व पार्टी विचारधारा से आमजन को जोड़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान उत्साही युवाओं ने जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे लगाए। स्वागत कार्यक्रम सोहन महिया, राजेंद्र मेघवाल बापेऊ, मुखराम धतरवाल, कैलाश भादू, राजूराम सारण, सूरजाराम आंवला, सुरेश बाना, मालाराम सेरडिया, रामलाल नाहर, खिवांराम गोदारा, विजयपाल जाखड़, गोपाल सिद्ध, ओमप्रकाश जाखड़, राजकुमार जाखड़, कृष्ण कुमार, शुभम शर्मा, राकेश बाना, श्रवण बाना, भगवान माहिया, मोडाराम बुडिया, राहुल वाल्मिकी, ओमप्रकाश बाना, लेखराम जाखड़ आदि उपस्थित रहें।






