






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर एक के बाद एक हादसा हो रहा है। कितासर सीमा के पास अभी अभी एक ट्रक व बस में आमने सामने की भिड़ंत हुई है। दुर्घटनास्थल पर भीड़ लग गई है। और अनेक वाहनों से रूकने से हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। आपणों गांव सेवा समिति तथा लखासर टोल हाइवे टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रक ड्राइवर व बस ड्राइवर दो जने गंभीर घायल हुए है। आगे से दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है और दोनों घायल ट्रक व बस में फंस गए है। इन्हें निकालने का प्रयास हो रहा है। बताया जा रहा है कि बस में यात्री देशनोक दर्शन के लिए आ रहें थे वहीं ट्रक श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रहा था। शेष जानकारी के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..






