






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2024। शनिवार सुबह झंवर बस स्टैंड के पास हरिराम भदरेचा परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा ज्ञानयज्ञ आरंभ हो गया है। विश्वकर्मा मंदिर से कथा स्थल तक मंगल वेष में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा का वाचन ऋषिकेश के ब्रह्मचारी संत गोविंददास महाराज करेंगे। आयोजक ने बताया कि 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित कथा में प्रात: 5 बजे से 7 बजे तक नित्य स्तुति प्रार्थना व प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं दोपहर 12.15 बजे से 4.15 बजे तक कथा का आयोजन होगा। वहीं प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक सत्संग का आयोजन होगा जिसमें श्रद्धालु भजन कीर्तन का आनंद लेंगे। कथा आयोजन की भव्य तैयारियां की गई है वहीं आज पहले दिन महाराज कथा का माहात्म्य बताने के साथ अनेक ज्ञान प्रसंग का वर्णन करेंगे।





