May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-06 at 15.54.48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2024। जीवन विकास के अनेक घटक है परंतु सबसे महत्वपूर्ण बिंदू है अनुशासन। अनुशासन जीवन जीने की कला है जिसे आत्मसंयम के साथ साधा जा सकता है। यह प्रेरणा दी तेरापंथ सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री जी ने और मौका था अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के छठें दिन अनुशासन दिवस कार्यक्रम के आयोजन का। कार्यक्रम के प्रभारी केएल जैन ने बताया कि मंगलाचरण से शुरू हुए कार्यक्रम में साध्वीश्री ने सानिध्य देते हुए अनुशासन को सामूहिक जीवन की अनिवार्यता बताई। उन्होंने आचार्यश्री तुलसी द्वारा प्रदत प्रेरणा निज पर शासन फिर अनुशासन की व्याख्या करते हुए अनुशासन का अभ्यास स्वंय से शुरू करने की बात कही। इस मौके पर महिला मंडल की ओर से संगीता देवी बोथरा ने विचार रखे। स्थानीय अणुव्रत समिति मंत्री रणवीर सिंह खीची ने उद्बोधन सप्ताह के तहत हो रहें कार्यक्रमों की जानकारी दी। समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने आभार जताते हुए सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी। जीवन विज्ञान दिवस कार्यक्रम के प्रभारी समिति सदस्य पवन सेठिया एवं विक्रम मालू होगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनुशासन दिवस पर शामिल हुए अणुव्रत समिति के सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी कुंथुश्री जी ने आत्मसंयम के साथ अनुशासन को साधने की बात कही।