May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-06 at 15.20.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2024। नागरिक विकास परिषद भवन में महात्मा गांधी स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें कस्बे के वरिष्ठ नागरिक भंवरलाल भोजक को महात्मा गांधी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। महापुरूष समारोह समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने अध्यक्षता की तथा मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, मुख्यवक्ता सेवानिवृत्त उपकोषाधिकारी बजरंगलाल सेवग उपस्थित रहें। मुख्य वक्ता बजरंगलाल सेवग ने गांधी दर्शन पर व्याख्यान देते हुए गांधीजी द्वारा अपने सिद्धांतों के बल पर विश्व व्यवस्था में बदलाव कर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सदाचार के सिद्धांतो पर चलकर ही विश्व शान्ति कायम की जानी सम्भव है। सभी अतिथियों ने गांधीजी के जीवन दर्शन के बारे में विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। राठी ने कहा कि भंवरलाल भोजक गांधीवादी व्यक्तित्व है जो आमजन के लिए प्रेरणास्त्रोत है। भेाजक ने सम्मान ग्रहण करते हुए समिति सहित सभी उपस्थित नागरिकों का आभार जताया। कार्यक्रम में साहित्यकार श्याम महर्षि, तुलसीराम चोरड़िया, सोहनलाल ओझा, शिवकुमार स्वामी, श्रवण कुमार सिन्धी, डॉ मदन सैनी, सत्यदीप, करणीसिंह बाना, कमल नाई, लीलाधर सारस्वत, श्रवण कुमार भाम्भू, अशोक भारती, थानमल भाटी, के एल जैन, शुभकरण पारीक, सुषमा श्याम करनाणी, विमल भाटी, भंवरलाल मेघवाल, श्रीभगवान सैनी, ललित बाहेती, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, संजय शर्मा, विशाल स्वामी, नारायण सारस्वत, रमेश प्रजापत, शंकर जोशी, सुरेश भादानी, रमेश व्यास सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन अशोक पारीक ने किया।