






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्तूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा उत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए दशहरा समारोह समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। दशहरा उत्सव के व्यवस्थापक संजय करनानी में बताया कि इस बार 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। जिसमे कई टन पटाखे लगाए गए है। दहन शनिवार शाम को फिक्स 6.30 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। इससे पूर्व दोपहर में 3 बजे बिग्गाबास स्थित गणेशजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कालुबास, मुख्य बाजार, रेगरो के मोहल्ले में से होते हुए सरदारशहर रोड़ स्थित दशहरा मैदान में पहुंचेगी। शोभायात्रा के पहुंचने के साथ ही यात्रा में शामिल भगवान श्रीराम के किरदार निभाने वाले कलाकार के हाथों पुतले को अग्नि बाण मारा जाएगा। विदित रहे की क्षेत्र में इस मौके पर हजारों लोगों की भीड़ दशहरा मैदान पहुंचती है और पुतला दहन, आतिशबाजी का लुत्फ उठाती है।







